राशिफल 26 जनवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में परिवर्तन की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन लाभ का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।
मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है।
कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा आध्यात्मिक उत्कर्ष देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।
सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: सूर्य का मकर में गोचर आपको लाभ तो दे ही रहा है ,चंद्रमा के आज की स्थिति से लोकप्रियता बढ़ रही है। व्यवसाय में  वृद्धि होगी। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।नारंगी रंग शुभ है।
कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। तुला व मकर राशि से लाभ सम्भव है।
तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ा नुकसान संभव है। परिवार संग यात्रा हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज किसी मित्र का कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। सफेद रंग शुभ है।
वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। आज आप शिव मंदिर अवश्य जाएं। मेष व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है।
धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन के रियल स्टेट में निवेश के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा करें।
मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: भाई का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मकर एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।
मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता मिलेगी। आज विवाद मत करें। नारंगी रंग शुभ है। मेष व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। चने की दाल का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *