माघी पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में लाखों ने गंगा में लगाई श्रद्धा की डुबकी

हरिद्वार। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान और ईश्वर की स्तुति करने को धर्मनगरी हरिद्वार के गंगाघाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा अर्चना, दान कर पुण्य अर्जित किया। इसके निमित्त हरकी पैड़ी और आसपास के मंदिरों में गुप्त दान कर पुण्य कमाया। हर की पैड़ी पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी।

माघी पूर्णिमा के रविवार के दिन होने के कारण छुट्टी और मौसम खुला होने के कारण हरकी पैड़ी सहित हरिद्वार के सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। स्नान के चलते हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट, बिरला घाट, लवकुश घाट, विश्वकर्मा घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट आदि घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। 

सनातनी मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन और गंगा अभिषेक भी किया। स्नान के बाद हरिद्वार के मंदिरों के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *