राशिफल 13 फरवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- इस राशि के जातक अपनी वाणी व कुशल प्रबंधन से आज कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल- आज किसी विवाद से दूर रहें। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा का आज का गोचर यात्रा करवा सकता है। धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। पीला रंग शुभ है। धन का निवेश वाहन व  रियल स्टेट में होगा। सिंह व धनु राशि का सहयोग ले सकते हैं।
5. सिंह राशिफल- राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन आपकी सहायक राशि है। पदोन्नति की तरफ बढ़ेंगे।
6. कन्या राशिफल- चंद्र व बुध गोचर के कारण व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। मेष व धनु राशि से लाभ सम्भव है। छात्रों को संघर्ष करना होगा।
7. तुला राशिफल- आज जॉब के कारण यात्रा संभव है। जॉब वर्क से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल- व्यवसाय में संघर्ष है। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। आज आप हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
9. धनु राशिफल- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं।
10. मकर राशिफल- कोई रुका महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। शनि की इस राशि में उपस्थिति आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। न्यायिक कार्यों में प्रगति होगी।
11. कुंभ राशिफल- आज आप सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग लें।
12. मीन राशिफल- जॉब में सफलता मिलेगी। बहुत लंबी दूरी की यात्रा ना करें। लाल रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गेहूं का दान करें। पिता का चरण स्पर्श करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *