राशिफल 17 फरवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। 

2. वृष राशिफल जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा।  नीला रंग शुभ है।किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। कन्या व तुला राशि का सहयोग लें।
3.मिथुन राशिफल- आज जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे। जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आज आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल जॉब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी रंग शुभ है। सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाना श्रेयष्कर है।
5.सिंह राशिफल- सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। आज का दिन सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।
6.कन्या राशिफल- आज छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुंभ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी का दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल- व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल-  अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है।
9.धनु राशिफल-  छात्रों को संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।
10. मकर राशिफल- जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन  को नई  दिशा देंगे। श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
11.कुम्भ राशिफ- आज धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मकर व मीन राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। भगवान शिव का आशीर्वाद लें।
12. मीन राशिफल- जॉब में उन्नति है। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *