पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, कहा- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा की, किसी को सीएए से डरने की आवश्यकता नहीं है. राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) किसी को देश से बाहर नहीं करेगी. गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं, हम महाराष्ट्र सरकार पांच साल तक चलाने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *