फॉरेस्ट गार्ड नकल का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहले भी कई को ले चुका है झांसे में

रुड़की। फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा में नकल कराने के मास्टरमाइंड मुकेश सैनी को मंगलौर पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपित को उसके रुड़की स्थित कोचिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।  

दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में रुड़की के एक कोचिंग सेंटर ने कुछ अभ्यर्थियों को डिवाइस देकर पेपर देने के लिए भेजा था। बाहर से कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों ने अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब बताए थे। इस कोचिंग सेंटर के संचालक मुकेश सैनी निवासी हरचंदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपित के कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पता चला है कि आरोपित युवाओं से पैसे लेकर उन्हें एसएससी के अंतर्गत होने वाली परीक्षाओं में पेपर लीग करके ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराने ओर नौकरी दिलाने का झांसा देता था। एसएसपी ने बताया कि जानकारी ली जा रही है कि मुकेश सैनी ने पहले हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में कितने लोगों को इसतरह अपने जाल में फंसाया था। उसके खिलाफ आइटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *