आखिरकार प्रदर्शनकारियों ने खोला एक रास्ता, 15 दिसंबर से है बंद, लोगों में खुशी

नई दिल्ली: 15 दिसंबर से बंद शाहीन बाग का एक रास्ता खोला गया है, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले रास्ते को खोल दिया है। शाहीन बाग में 15 दिसंबर से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर धरना जारी है। कालिंदी कुंज से नोएडा जाने वाले रास्ते से बैरिकेडिंग हटाई गई है। कालिंदी कुंज नंबर 9 के सामने से बैरिकेडिंग हटाई गई है। ये रास्ता तब खोला गया है जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों ने लगातार प्रदर्शनकारियों से रास्ते को लेकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई करते हुए कहा कि लोगों का प्रदर्शन करना अधिकार है, लेकिन इससे दूसरे लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। धरने के कारण ये रास्ता बंद है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि मुख्य सड़क नंबर 13 अभी भी बंद है, यह राष्ट्रीय राजमार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *