मसूरी 22,फरवरी, मसूरी निवासी कुमुद गोयल की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में किट्टी के नाम पर ठगी कर फरार थापर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा चिट फंड अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में सात महिलाओं से करीब साढ़े चार लाख रुपये हड़पने का आरोप है। दंपती जनवरी से मोबाइल बंद कर गायब हैं।
पटेलनगर कोतवाली में मसूरी निवासी कुमुद गोयल ने पुलिस को बताया गया कि तुषार थापर और उसकी पत्नी प्रीति थापर निवासी देवऋषि एन्कलेव देहरादून घर आकर किट्टी जमा करते थे। तीन साल से उनके पास किट्टी का पैसा जमा करते आ रहे हैं। दंपती ने कुछ रकम वापस भी की, मगर 2018 से किट्टी का पैसा देना बंद कर दिया। बार-बार रकम वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा। 14 जनवरी के बाद थापर दंपती घर से फ रार हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।
थापर दंपती पर उनके 58 हजार, मनप्रीत कौर के एक लाख तीन हजार, कुसुम एक लाख 96 हजार, संतोष गुप्ता, वैष्णवी, उर्मिला देवी और शिवाजी की रकम भी बकाया है। प्रीति और उसके पति तुषार ने कई महिलाओं को चेक भी दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है।

