मुंबई,,सन्नी हिंदुस्तानी रहे इंडियन आइडल 11 के विनर ,,,

 मुंबई,,23,फरवरी,इंडियन आइडल को 11वां विनर मिल गया है। पांच महीने तक चले शो में पंजाब के भटिंडा के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, रोहित राउत रनर अप रहे हैं। ग्रैंड फिनाले में आयुष्मान खुराना और शुभ मंगल सावधान की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन करने की पहुंची थीं। आपको बता दें कि फिनाले में टॉप पांच कंटेस्टेंट पहुंचे थे।
सनी हिंदुस्तानी को टी सीरीज की अगली फिल्म में गाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा विनर को 25 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी मिली। वहीं,पहले रनर अप रोहित राउत को पांच लाख रुपए मिले।
अनकोना मुखर्जी दूसरी रनर अप रही। अनकोना को 5 लाख रुपए मिले हैं। वही रिधम औऱ एंड्रिज को 3,3 लाख रुपये इनाम में मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *