पीएम मोदी बोले-घबराने की जरूरत नहीं, राहुल ने कहा-यह ‘मसखरी’ का समय नहीं

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस केस के और मामले सामने आने के बाद सरकार सतर्क हो गई है और इससे निपटने की अपनी तैयारी तेज करते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है और इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा है।

मंगलवार को अपने एक ट्वीट में पीएम ने कहा, ‘कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। हम एक साथ मिलकर काम करना है। खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे एवं महत्वपूर्ण उपाय करें।’ वहीं, अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने के बारे में पीएम की बात पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा। भारत में कोरोना वायरस के पांच केस सामने आए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत में आपात जैसी स्थिति है आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से मसखरी करना छोड़िए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने और प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित करने पर आप ध्यान केंद्रित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *