Holi के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, ऐश्वर्या राय-नेहा कक्कड़ ने दीं बधाई, ऋषि कपूर बोले कोरोना वायरस से बचकर

देशभर में होली की धूम है। हर तरफ लोग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। तमाम स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ अपनी होलिका दहन वाली फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा, ‘सभी को होली की बधाईयां। प्यार और प्रकाश….।’ मां ऐश्वर्या राय के साथ फोटो में आराध्या होलिका दहन का हिस्सा बनकर बेहद खुश नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी अपने फैन्स को होली की बधाईयां देते नजर आए। ऋषि ने सोशल मीडिया अपने बचपन की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें वो पूरी तरह से होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘एक जवान लड़का आपको सेफ होली की शुभकामनाएं देता है। कोरोना वायरस से सतर्क रहें।’ सोनाक्षी सिन्हा, नेहा शर्मा और बिपासा बासु ने भी होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *