होली पर खूब उड़े अबीर-गुलाल, ढोल-मजीरे के धुन पर जमकर झूमे लोग

देहरादून।  उत्‍तराखंड में होली पर अबीर और गुलाल खूब उड़े। लोग ढोल और मजीरे के धुन पर जमकर झूमे। रंग-बिरंगे गुलाल गलियों और मोहल्‍ले में झूमकर उड़ाए गए। बच्‍चे पिचकारी लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते दिखे। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। घरों में पकवान बन रहे हैं। फगुआ गाया गया है। लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

वहीं, मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर सभी प्रदेशवासियों को होली शुभाकामनाएं दी। उन्‍होंने लिखा ‘आप सभी को रंगो के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा केदार से प्रार्थी हूं कि वो अपना आशीर्वाद सभी पर बनाएं रखें और समस्त भारतवासियों को स्वस्थ- सुखी और सम्पन्नता प्रदान करें।’ दोपहर को मुख्‍यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के होली खेली।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाई होली
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ होली मनाई। मंत्री डॉ धन सिंह रावत रेखा आर्य, विधायक गणेश जोशी, केदार सिंह, विनोद चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, महामंत्री कुलदीप कुमार, कार्यालय सचिव कौस्तुभ पंत, दायित्वधारी नरेश बंसल, विश्वास डाबर, रवींद्र कटारिया, आदि महा नगर अध्यक्ष  सीता राम भट्ट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *