आईजी आईपीएस अमित सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

देहरादून । उत्तराखंड में अब तक पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें तीन ट्रेनी आईएफएस, एक अमेरिकी नागरिक और स्पेन से लौटा एक कोटद्वार का युवक है। सभी आइसोलेशन वार्ड में हैं।

लाइव अपडेट:

– आईजी आईपीएस अमित सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य और पुलिस महकमे में काफी संशय था। कोरोना संक्रमित अमेरिकी नागरिक के संपर्क में अमित सिन्हा समेत कई कर्मचारी आये थे। सब की रिपोर्ट निगेटिव है।

– लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर उत्तरकाशी जिले में बुधवार की शाम दरबार बैंड ज्ञानसू के पास एक व्यक्ति रामलाल पुत्र सौंणू लाल निवासी पाडुली ज्ञानसू उम्र बावन साल के खिलाफ निर्धारित समय के बाद अपनी दुकान खोले रखने पर धारा 188 में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *