PM मोदी की बैठक के बाद CM रावत का ऐलान- लॉकडाउन का नियम तोड़ा तो इस कानून के तहत कार्रवाई

देहरादून. कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सीएम रावत ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के नियम का सभी लोग पालन करें, यह सुनिश्चित कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है. अगर कोई व्यक्ति नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए. आम लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए. कोरोना से जुड़े सभी कार्मिकों की ट्रेनिंग सुनिश्चित हो. इम्यूनिटी बढाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में आमजन को बताया जाए.

सीनियर सिटिजन का विशेष ध्यान रखें 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अधिकारी ये भी सुनिश्चित कर लें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में घोषित राशि को लेने के लिए लाभार्थियों की बैंकों में एक साथ भीड़ न लगे. ओल्ड एज होम और अकेले रह रहे सीनियर सिटिजन का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

दवाओं और मेडिकल उपकरणों से संबंधित फर्मों के काम मे कोई बाधा न आए. एनसीसी, एनएसएस, और अन्य स्वयंसेवकों का ज़रूरत के हिसाब से उपयोग करने के लिए प्लानिंग कर ली जाए. लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जाए. जो भी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करें उनके विरुद्ध डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, अमित नेगी,  सचिव नितेश झा, सचिव राधिका झा, सचिव पंकज पाण्डे, निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *