चंपावत I नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमितों को भेजने की साजिश की गोपनीय सूचना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी और पुलिस पहले से सतर्क हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है।
हालांकि इन दिनों भारत-नेपाल सीमा दोनों ही देशों ने सील की हुई है, लेकिन खुली सीमा के जरिए लोगों का आवागमन न हो इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी की खुफिया विंग को नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमितों को भेजने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसबी समेत पुलिस महकमे को खास चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है।
सीमा पर सघन पेट्रोलिंग
एसएसबी 57वीं वाहिनी के ई कंपनी के कमांडर राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि एसएसबी पहले से सीमा पर सतर्क है। वाहिनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी के निर्देश पर वाहिनी की ई और ए कंपनी टनकपुर एवं नेपाल के जिमुवा से लगी सीमा से खटीमा तक की सीमा पर सघन पेट्रोलिंग कर पैनी नजर रख रही है।
सीओ बीसी पंत ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस भी सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस को गश्त बढ़ाकर चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर शारदा नदी में जल पुलिस को भी राफ्टिंग के जरिये सीमा पर नजर रखने को लगाया गया है।