देश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 300 के पार, पिछले 24 घंटे में हुई 35 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अबतक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना के 7987 मरीजों का इलाज जारी है. वहीं 857 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 35 लोगों की जान ले ली है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1985 संक्रमित मरीज हैं और 149 लोगों की मौत हुई है. जानें राज्यवार आंकड़े.

किस राज्य में कितने लोगों की मौत हुई?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में अबतक 149, मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 25, दिल्ली में 24, पंजाब में 11, तमिलनाडु में 11, तेलंगाना में 9, कर्नाटक में 6, आंध्र प्रदेश में 7, उत्तर प्रदेश में 5, पश्चिम बंगाल में 7, जम्मू-कश्मीर में 4, हरियाणा में 3, केरल में 2, झारखंड में 2, ओडिशा,  हिमाचल प्रदेश, बिहार और असम में 1-1 मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *