इसी कड़ी में आज उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी लाइब्रेरी बाजार में तय रेट से से अधिक पर समान बेचने पर सेवा राम डिपार्टमेंट स्टोर को तीन मई तक बंद करवा दिया।
उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने बताया कि सेवा राम डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक को तय रेट से अधिक पर समान बेचने पर पहले भी चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया था।आज दूसरी बार चीनी को तय रेट से अधिक रेट पर बेचने पर पकड़ा गया है। जिसके चलते आज इस दुकान को 3 मई लॉक डाउन तक बंद किया गया है।
बता दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सम्पूर्ण भारत मे 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ाने के बाद मसूरी में शासन प्रशासन को लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ रही है उसके बाद भी मसूरी के निवासी लॉक डाउन तोड़ रहे हैं।
जिसके चलते गत दिवस दो युवक को कैमल्स बैक रोड पर तफरी करते हुए उपजिलाधिकारी ने पकड़ कर युवकों के भविष्य को देखते हुए मौके पर ही सजा दे कर छोड़ दिया गया था।
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है । कुछ लोग उपजिलाधिकारी के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने साफ किया है।कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन पर मुकदमा दर्ज नही किया गया । उपजिलाधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी इन यवको को पहली बार चेतावनी दे कर छोड़ दिया था।उसके बावजूद भी ये लॉक डाउन तोड़ कर कैमल्स बैक रोड पर घूमते हुए पाये गए थे।
उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने लोगो से अपील की है।कि वो बिना वजह घरों से बाहर ना आये। जिससे कि उन्हें सख्ती ना अपनानी पड़े उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी कोई व्यक्ति बगैर किसी काम के घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
