मसूरी,18,अप्रैल, पहाड़ो की रानी मसूरी में लॉक डाउन होने के बाद दैनिक मजदूरों और होटल कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वैसे तो शासन प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं इन तक राशन औऱ खाना पहुचाने का काम कर रहे हैं।लेकिन होटल मालिक कर्मचारियों को उनका वेतन देने में आना कानी कर रहे हैं।जबकि उत्तखण्ड श्रम विभाग ने सख्त चेतावनी दी थी कि 15 अप्रैल तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाए।

ऐसा ही एक मामला पिक्चर पैलेस के निकट होटल ड्राइवीन में सामने आया है।होटल ड्राइवीन में कार्यरत 4 कर्मचारियों का वेतन देने में मालिक आनाकानी कर रहा है। कर्मचारियों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद होटल मात्र खर्च देने की बात कर कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है।
बता दे कर्मचारी हिमाचल प्रदेश रोहडू के रहने वाले है।होटल कर्मचारी रजक ने बताया की उन्होंने उपजिलाधिकारी से घर जाने की परमिशन भी ले ली है। वेतन ना मिल पाने के कारण कर्मचारियों को भटकना पड़ रहा है।