देहरादून I उत्तराखंड की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेज भेजे गए। मामला बुधवार रात का है।
इस बाबत राज्य मंत्री रेखा आर्या ने एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा कि बुधवार की रात उनके फर्जी फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को मैसेज भेजे गए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गत 10 जनवरी को उनका इंस्टग्राम अकाउंट भी हैक किया गया था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम को दी थी। जिसमें आतिथि तक कार्रवाई आपेक्षित है।

