देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हो पहुंच गई है। इसमें से 39 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं, सरकार ने चार मई से उत्तराखंड के 10 ग्रीन और दो ऑरेंज जोन वाले जिलों में सुबह सात से शाम चार बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें खोलने की भी अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अब प्रदेश में रह रहे मजदूर भी घर वापसी करने लगे हैं।
देहरदून के महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट समेत स्टाफ के 23 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये सभी लोग दिल्ली से आए कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।

