हरिद्वार: काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे तौल क्लर्क को शीरे से भरे टैंकर ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत

हरिद्वार I सोमवार की रात में तौल कांटे से वापस लौट रहे तौल क्लर्क को शीरे से भरे टैंकर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक टैंकर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी संदीप (27) पुत्र अजब सिंह लक्सर शुगर मिल में तौल क्लर्क का कार्य करता था। संदीप लक्सर में ही अपने परिवार के साथ रहता है। इस समय उसकी ड्यूटी रायसी के तौल कांटे पर चल रही थी। सोमवार देर शाम संदीप रायसी तौल कांटे से अपना काम निपटाने के बाद बाइक से लक्सर वापस लौट रहा था।
जैसे ही वह लक्सर रायसी मार्ग पर खड़ंजा कुतुबपुर गांव के निकट पहुंचा तो लक्सर की ओर से जा रहे शीरे से लदे एक टैंकर उसकी की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर के नीचे कुचलने से गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

आसपास से गुजर रहे लोगों ने युवक को लक्सर के सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *