देशभर में महाशिवरात्री की धूम, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: देशभर में आज महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुईं है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिवभक्त भक्तिमय होकर भगवान शंकर की पूजा कर रहे हैं और शिवलिंग का श्रृंगार कर जलाभिषेक कर रहे हैं। हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान मंदिरों में कतारों में लगे लोग भगवान भोले का अभिषेक करने के लिए इंजतार कर रहे हैं। काशी हो या हरिद्वार या फिर उज्जैन के महाकाल, सब जगह सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए कतारों में लगें हैं। 

 बाजारों में भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले का आखिरी बड़ा स्नान भी है। प्रयाग राज स्थित संगम घाट में शाही स्नान के अवसर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी है। पुणे के भीमाशंकर मंदिर में भक्त जलाभिषेक के लिए सुबह से कतारों में खड़े हैं। वहीं रायपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में भी लोग जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। नासिक के त्रयंम्बकेश्वर मेंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिलचस्‍प बात है कि शिवरात्रि सोमवार को है इसलिए यह काफी ज्‍यादा खास है। इसके अलावा महाशिवरात्रि का व्रत नक्षत्र के हिसाब से मंगलवार, 5 मार्च 2019 तक रखा जाएगा।

यही नहीं इस बार संयोग भी काफी अच्‍छा बन रहा है इसलिए इस दिन पूरी भक्‍ति भावना के साथ जो कोई भी व्रत रखेगा वह कई गुना ज्‍यादा पुण्‍य प्राप्‍त करेगा। महाशिवरात्रि के इस दिन को लेकर अगर आपके मन में संशय है कि इसका शुभ मुहूर्त कब है तो आज हम आपकी यह चिंता भी दूर कर देंगे।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
4 मार्च 2019: शुभ मुहूर्त शुरू – शाम 04:28
5 मार्च 2019: शुभ मुहूर्त समाप्त – 07:07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *