रुड़की : कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद गांव में छिड़काव करने पहुंची टीम से लोगों ने की अभद्रता, भारी पुलिस बल पहुंचा

रुड़की I कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने के बाद नगला इमरती गांव में कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के दौरान कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान ओर कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। बीच बचाव कराने आये पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव की महिला के ऋषिकेश एम्स में कोरोना की पुष्टि होने पर 30 अप्रैल को गांव को पाबंद किया था। इसके बाद से ही गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।
शनिवार को भी ग्राम प्रधान मुस्कान कर्मचारियों को साथ लेकर छिड़काव करा रही थी। इस दौरान एक परिवार ने विरोध किया और अभद्रता कर दी। आरोप है कि प्रधान से हाथापाई का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही गांव में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करने का प्रयास किया।

आरोपी अपने घर से फरार
आरोप ही कि उक्त लोगों ने पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपी अपने घर से फरार हो गए।

फिलहाल ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

15 दिन पहले भी की थी मारपीट

नगला इमरती गांव की ग्राम प्रधान के मुस्कान के साथ उक्त लोगों ने करीब 15 दिन पहले भी मारपीट की थी। उस समय प्रधान की ओर से आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान के चुनाव के समय से ही रंजिश चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *