प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया देश का सम्‍मान, दुनिया की मोस्‍ट पावरफुल महिलाओं की लिस्‍ट में शुमार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) यूएसए टुडे की ‘मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की सूची में शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है। 

इस सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहीं प्रियंका ने एक बयान में कहा, ‘मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को शेयर करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है।’ 

इस लिस्‍ट में गायक बियॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डिजेनरेस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकन जेनिफर लोपेज के नाम भी शामिल हैं। प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी ‘बेवॉच’ से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका नेक्‍सट द स्काई पिंक में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी, जो 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी। मालूम हो कि प्रियंका और निक ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। निक उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे है। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी। अपनी शादी में प्रियंका 75 फीट लंबा गाउन पहना था। प्रियंका चोपड़ा अब ना सिर्फ भारत में बल्‍कि पूरे देश में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनकी इस कामियाबी पर पूरा देश उन्‍हें सलाम करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *