मुंबई. हरियाणवी सिंगर, डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। सपना ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। हालांकि, कांग्रेस द्वारा जारी कैंडिडेट्स लिस्ट में सपना चौधरी का नाम नहीं है। ऐसे में फिलहाल सपना चौधरी को लेकर संशय बरकरार है।
सपना चौधरी कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मिली। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने शनिवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेसी की सदस्यता ली थी। सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के कई समय से कयास लगाए जा रहे थे।
आपको बता दें कि सपना चौधरी को कुछ दिन पहले ही कांग्रेस हेडक्वार्टर के आगे स्पॉट किया गया था। सपना चौधरी से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और सपना चौधरी की को-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
मथुरा से नहीं मिला टिकट
कांग्रेस ने 8वीं लिस्ट में 38 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में सपना चौधरी का नाम नहीं है। कैंडिडेट्स की लिस्ट के मुताबिक यूपी के मथुरा से कांग्रेस ने सपना चौधरी की जगह महेश पाठक को टिकट दिया है। ऐसे में सपना के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है।
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कांग्रेस सपना चौधरी को मथुरा में हेमा मालिनी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। आपको बता दें कि साल 2014 के चुनाव में हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कैंडिडेट और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी को हराया था।
सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं सपना चौधरी
सपना का नाम पहली बार सुर्खियों में साल 2016 में आया था। सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की थी। दरअसल 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी ‘बिगड़ग्या’ गाई थी। इस रागिनी में दलित समुदाय पर सवाल उठाए थे। इसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस पर दलित समाज काफी गुस्सा हो गया।

