सीएम रावत बोले, विकास के मुद्दों को लेकर जनता से मांगेंगे वोट

टनकपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और वोट की अपील करेंगे। उनका ये भी कहना है कि पीएम मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। देश के आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। देश आजादी का डायमंड जुबली मनाएगा, तो नया भारत कैसा होगा। इसके लिए वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबसे पहले ध्यान देश के गरीब परिवार पर जाता है। जो आजादी के इतने साल भी छत के लिए तरस रहे हैं। मोदी ने संकल्प लिया है कि देश का कोई भी जनता बिना छत के नहीं होगा। हम विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना चाहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *