कर्नल कोठियाल ने राष्ट्रीय पार्टियों से चुनाव लड़ने से किया इंकार, बीजेपी के पैनल में शामिल था नाम

देहरादून पौड़ी सीट से लोकसभा चुनाव तैयारी में जुटे कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वे भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर हाथ आजमा सकते हैं। बता दें कि कर्नल कोठियाल का नाम बीजेपी के पैनल में भी शामिल था। वहीं उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चाएं थी, लेकिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। 

उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि वे अब यूथ फाउंडेशन के कामों को ही आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार न करने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति की भाषा नही आती, मैं सिर्फ विभिन्न माध्यमों से राज्य के विकास में कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *