कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह, बताया देश से अब क्‍यों भागे नीरव मोदी, विजय माल्‍या, मेहुल चौकसी

बुलंदशहर : लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के शोर के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। इस क्रम में उन्‍होंने नीरव मोदी, विजय माल्‍या, मेहुल चौकसी जैसे बड़े भगोड़े कारोबारियों का भी जिक्र किया, जो भारत में तमाम तरह के घोटालों के आरोपी हैं और देश की कानून प्रक्रिय से बचने के लिए यहां से भागकर विदेशों में शरण लिए हुए हैं।
यूपी के बुलंदशहर में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, ‘जब तक देश में कांग्रेस का शासन रहा, नीरव मोदी, विजय माल्‍या और मेहुल चौकसी भारत छोड़कर नहीं भागे। लेकिन जब उन्‍होंने देखा कि ये सत्‍ता से बाहर चली गई है और नया ‘चौकीदार’ आया है, एक चौकन्‍ना चौकीदार तो वे भारत छोड़कर दूसरे देशों में भाग गए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *