17 अप्रैल: कैसा रहेगा आज का दिन, बताएगा आपका राशिफल

मेष: आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे। साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद-विवाद न हो ऐसा रुख रखिएगा। अधिक परिश्रम करने पर भी फल प्राप्ति कम होगी
वृष: आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी।
मिथुन: आज का दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ- रखे मेलजोल से आप को लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच- विचार कर लीजिएगा। बहुत अधिक भावुक न बनने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कर्क: आज का दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों का सहकार मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएँगे। सहकार्यकर के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आप के दिन के आनंद को बढा देगी
सिंह: आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। बडों से आप को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की सलाह  हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।
कन्या: मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दीजिएगा। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को पिता और बडों का सहकार मिलता रहेगा, इससे आप के मन से चिंता का भार कम होकर मन प्रफुल्लित होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा।
तुला: नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकती है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।
वृश्चिक: व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ पाएँगे। आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें।
धनु: आज के दिन आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा । धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद होने की भी संभावना है, परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढता रहेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।
मकर: आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।
कुंभ: आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवाँछित न होगी
मीन: आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *