सनी देओल को गुरदासपुर से मिला बीजेपी का टिकट, चंडीगढ़ से किरण खेर पर भरोसा बरकरार

नई दिल्ली: बीजेपी ने पंजाब के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सनी देओल को गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि चंडीगढ़ से किरण खेर पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। इसके साथ ही होशियारपुर से सोम प्रकाश को टिकट दिया गया है। बता दें कि सनी देओल मंगलवार को बीजेपी में औपचारिक तौर पर शामिल हुए थे। 

मंगलवार को बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों की 26वीं लिस्ट जारी की। इन तीनों सीटों में दो सीटें पंजाब से है जबकि एक सीट चंडीगढ़ की है। विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। तबसे इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि यहां से आम चुनाव 2019 के लिए किसी फिल्मी चेहरे पर भरोसा जताया जा सकता है। बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी देओल ने कहा था कि फिल्मी पर्दे के बाद अब वो राजनीतिक पिच के जरिए आम लोगों की सेवा करेंगे। इसके साथ ये भी कहा कि देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, पिछले पांच वर्षों में उनकी अगुवाई में देश ने सभी मोर्चों पर तरक्की की है।

चंडीगढ़ से बीजेपी ने किरण खेर को एक बार फिर मौका दिया है। आम चुनाव 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुल पनाग और कांग्रेस के पवन बंसल को करारी शिकस्त दी थी। पवन बंसल एक बार फिर किरण खेर के सामने चुनावी मैदान में हैं। टिकट मिलने के बाद किरण खेर ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी की लहर चल रही है और एक बार फिर उनकी अगुवाई में एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर एनडीए काबिज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *