ब्रेकिंग,पहाड़ो की रानी मसूरी की शांत वादी में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम पुलिस प्रशासन हरकत में,,,,,,,

मसूरी,14,मई, आखिर हुआ वही जिसका डर था। देशभर से आ रहे प्रवासियों ने पहाड़ो की रानी मसूरी की चिन्ता बड़ा दी है। मसूरी के बूचड़खाने में 12 की रात को दिल्ली से घर वापस आये एक परिवार की महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

बताया जा रहा है कि नसरीन 36 वर्षीय पत्नी इरफान और दो बच्चों के साथ 12 कि रात को दिल्ली से मसूरी आई थी। जाँच में नसरीन कोरोना पॉजिटिव पायी गई।
जिसके बाद पहाड़ो की रानी मसूरी में हड़कम मच गया हैं।पहाड़ो की रानी मसूरी की शांत वादी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दहशत का माहौल है।
अब राज्य में 24 घण्टे के भीतर 6 नए मरीज आने से संख्या 75 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *