मेरठ से टिहरी आ रही चलती कार में लगी आग, सवारियों ने ऐसे बचाई जान

टिहरी I मेरठ से नई टिहरी आ रही एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार जलकर राख हो गई। इस दौरान कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों ने किसी जान बचाई है।  आग इतनी भयावह थी कि कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। चलती कार में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 

सोमवार शाम लगभग 3.30 बजे कार संख्या यूपी 16 एम-5500 में मेरठ से नई टिहरी आ रही थी। बाईपास से होते हुए जैसे ही कार आनंदा होटल के समीप पहुंची कार में आग धधक उठी।  कार में सवार दाबका मेरठ निवासी सचिन मित्तल, राकेश मित्तल, रचना, निशा और देविक किसी तरह बाहर भागकर सकुशल बच निकले। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। ये लोग दाबका मेरठ से घूमने के लिए नई टिहरी आ रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *