इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने समलैंगिक होने का किया खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट की तस्वीर

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर जेम्स फाकनर ने सोमवार को खुलासा किया कि वह समलैंगिक हैं। फॉकनर ने अपने 29वें जन्मदिन के मौके पर यह खुलासा किया। फॉकनर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘जन्मदिन पर अपने ब्वायफ्रेंड रोबजुबस्ता और अपनी मां रोस्लिन कैरोल फाकनर के साथ डिनर कर रहा हूं। पांच साल से एक साथ।’ जेम्स फॉकनर को हाल में घोषित हुई ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप 2019 की टीम में जगह नहीं मिली है।
इंग्लैंड के स्टीवन डेविस पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2011 में एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया था कि वह समलैंगिक हैं। जेम्स फॉकनर ने एक टेस्ट, 69 एकदिवसीय और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। वह आखिरी बार अक्टूबर 2017 में आस्ट्रेलिया की ओर से खेले। जेम्स फॉकनर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सबसे उभरते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार रहे लेकिन उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा।

जेम्स फॉकनर ने हाल ही में बिग बैश लीग के दौरान जमकर धमाल मचाया था। हरीकेंस टीम की तरफ से खेलते हुए खासतौर पर उनकी गेंदबाजी चर्चा का विषय रही थी। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2017 में भारत के खिलाफ नागपुर में खेला था जबकि आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच फरवरी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एडिलेड में खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *