पर्किंग के बन जाने से पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटको को भी छुटकारा मिलेगा। जिससे मसूरी में आने वाले पर्यटक मसूरी की एक अच्छी छवि साथ लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी
बहुउद्देश्यीय पर्किंग के बनने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष को धन को नाली में बहाया जाना कहना उनके दिमाग की उपज लगती है।
जहाँ तक ब्लू प्रिन्ट औऱ पारदर्शिता का सवाल है।वो पालिका में आकर कोई भी आम आदमी किसी भी समय देख सकता है। उन्होंने कहा कि मसूरी की ऐतिहासिक माल रोड का सौन्दर्यकरण कर पालिका मसूरी माल रोड़ की खोई हुई गरिमा को वापस लाने का काम कर रही हैं।जो पूर्व पालिका अध्यक्ष को धन का दुरुपयोग लग रहा है। झूलाघर में हो रहा ध्वस्तीकरण पालिका द्वारा नही बल्कि मसूरी देहरादून प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।जिसका की पूर्व पालिका अध्यक्ष बगैर जानकारी के उन पर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके उनके कार्यकाल में पालिका की कई फाइलों के साथ पालिका की गाड़ी भी गायब हो गई थी।पालिका का में चल रहे सभी कार्य आईने की तरह साफ है। पूर्व पालिका अध्यक्ष जब चाहें इसकी किसी भी जांच एजेंसी से जांच करवा सकते है। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पर्किंग का निर्माण कार्य को देख आखिर क्यों परेशान है पूर्व पालिकाध्यक्ष से समझ से परे हैं।

