राहुल ने मोदी पर कसा तंज, बोले- हालिया बयान दर्शाते हैं कि आप दबाव में टूट रहे हैं

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया बयान और साक्षात्कार दर्शाते हैं कि वह  दबाव में टूट रहे हैं। गांधी ने ट्विटर पर लिखा, मोदी का चुनाव परिणामों को लेकर घबराना लाजिमी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि आदरणीय श्री मोदी, आपके हालिया बयान, साक्षात्कार और वीडियो भारत को अहसास दिला रहे हैं कि आप दबाव में टूट रहे हैं। परिणामों को लेकर आपकी घबराहट जायज है। 
वर्ष 2014 के आम चुनाव में बुरी तरह हार का सामने करने वाली कांग्रेस भाजपा के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि वह अपने भाग्य को पुनर्जीवित करना और भगवा पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *