राहुल गांधी का PM पर निशाना, बोले- 23 मई को ऐसा तूफान आएगा कि हवा में उड़ जाएगी मोदी सरकार

नई दिल्ली: देश में चुनाव है और इसलिए राजनीतिक दलों के बीच सियासी तनाव है। इस सियासी मौसम की फिजा में भी गर्मी अपने परवान पर चढ़ चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप का खेल अपने शिखर पर है, नेता चुनाव में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं और जनता को रिझाने का एक भी मौका नहीं गंवा रहे हैं। सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने से चूक नहीं रही है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी राज में बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सबसे अधिक है।
राहुल ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और बेरोजगारी अब 45 साल में सबसे उच्च स्तर पर है। मैं युवाओं, खासकर चंडीगढ़ के लोगों को बताना चाहता हूं, हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करना हैं। मेड इन इंडिया ही नहीं, हमें सेलफोन के पीछे मेड इन चंडीगढ़ भी प्रिंट करना हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *