दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019: अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- नफरत और जहर फैलाने वालों को वोट न दें

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान चल रहा है। दिल्ली के सभी सातों सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। माना जा रहा है यहां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सभी सातों लोकसभा सीटों के 13,819 मतदान केंद्रों पर मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चेलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर वोटरों से कहा कि नफरत फैलाने वालों को वोट न दें।
केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया। Good morning Delhi. वोट डालने जरूर जाना। जिसने आपके काम किए उनको वोट देना। नफरत और जहर फैलाने वालों को और दिल्ली के काम रोकने वालों को वोट मत देना। आपका वोट देश बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *