बठिंडा रैली में पीएम मोदी ने कहा-शर्म सैम पित्रोदा को न‍हीं राहुल गांधी को आनी चाहिए

बठिंडा। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 1984 के सिख विरोधी दंगे और इस पर सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस व राहुल गांधी पर हमला किया। उन्‍होंने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए। मैं कहता हूं शर्म पित्रोदा को नहीं राहुल गांधी को आनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी  ने अपने भाषण की  मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि 21वी शताब्‍दी में विश्‍व की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए मजबूत सरकार चाहिए। अब तक छह चरण के हुए मतदान में कांग्रेस की बुरी हार तय है। वह 50 सीटें भी नहीं पाने जा रही है।

उन्‍होंने रैली में 1984 के सिख विरोधी दंगे को लेकर फिर कांग्रेस पर हमला किया। उन्‍होंने सिख विरोधी दंगे पर कांग्रेस के सैम पित्रोदा के ‘हुआ तो हुआ’ बयान को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी काे एक बार कि कठघरे में खड़ा किया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी अब कहते हैं कि उनके गुरु सैम पित्रोदा को अपने बयान के किए शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। वास्‍तव में शर्म तो राहुल गांधी को आनी चाहिए।

मोदी ने कहा, मैं देख रहा था नामदार (राहुल गांधी) ने अब अपने गुरु (सैम पित्रोदा) को कहा है कि जो भी गुरु ने कहा है उस पर उन्‍हें शर्म आनी चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं नामदार से कि आप किस बात के लिए गुरु को डांटने का दिखावा कर रहे हैं। क्‍योंकि जो कांग्रेस के दिल में हमेशा था, नामदार के परिवारकी चर्चाओं में हमेशा था उसे गुरु ने सार्वजनिक कर देने, उस राज को खोल देने लिए उनकाे (सैम पित्रोदा) डांटा जा रहाजा रहा है क्‍या? क्‍या नामदार के गुरु काे घर की बात बाहर बताने के लिए डांटा जा रहा है ? मैं कहता हूं अरे नामदार शर्म तो आपको आनी चाहिए।’

पीएम ने कहा, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वह कब तक हमारे जख्मों पर नमक छिड़केगी। नामदार अब कह रहे हैं कि जो कुछ उनके गुरु (सैम पित्रोदा) ने कहा है उनको उस पर शर्म आनी चाहिए। वह गुरु को डांटने का दिखावा कर रहे हैं। शर्म नामदार को आनी चाहिए। 1984 सिख विरोधी दंगों को 34 साल हो गए। दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया। दंगा पीड़ितों को हमारी सरकार ने न्याय दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *