गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड विस्फोट में छह लोग घायल

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में एक शॉपिंग मॉल के सामने और एक पार्क के निकट बुधवार की शाम को हुए एक ग्रेनेड विस्फोट में छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो लोग एक मोटरसाइकिल से आये और उन्होंने रात लगभग आठ बजे चिड़ियाघर के ठीक सामने आर जी बरुआ रोड़ पर शॉपिंग मॉल के सामने एक ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार छह लोग घायल हो गये। मैं अभी मौके पर हूं।’’

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है।

यह भी पढ़ें….अगर काम बोलता था क्यों करना पड़ा सपा को बसपा से गठबंधन: केशव मौर्य

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की निंंदा की है। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने सुरक्षाबल की पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाया था।

जानकारी के अनुसार गुवाहाटी के जू रोड के एक शॉपिंग मॉल में जब लोग घूम रहे थे। उसी दौरान वहां पर कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमला कर दिया। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *