दिल्ली और पंजाब में AAP का सूपड़ा साफ, नहीं मिल रही एक भी सीट

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मदतान के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो गया। मतदान समाप्त होते ही अलग-अलग चैनलों पर एग्जिट पोल आने लगे। इन एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलती दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस 2014 के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। इन एग्जिट पोल ने सबसे बड़ा झटका दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिया है। ज्यादादत एग्जिट पोल आप को एक भी सीट पर जीतते हुए नहीं दिखा रहे हैं। 

दिल्ली में AAP जहां सत्ता में होने के बाबजुद खाता नहीं खोल पा रही है वही पंजाब में भी केजरीवाल का जादू नहीं दिख रहा है। दोनों ही जगह केजरीवाल की पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंच रही है। 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आप को यहा तगड़ा नुकसान हुआ है। पंजाब में पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आप वहां भी बेदम होती दिख रहीं है। 

इससे से पहले चुनावी परिणाम से पहले दिल्ली को लेकर केजरीवाल ने निराशा जताते कहा कि आखिरी समय पर दिल्ली का मुस्लिम वोट कांग्रेस के पाले में चला गया। एक समाचार से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनाव से पहले सीटों सीटें आम आदमी पार्टी को मिलते हुए दिखाई दे रही थी लेकिन मतदान से 48 घंटे पहले मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *