जोशीमठ। बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। ये सभी यात्री आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैनाकुली के पास यात्रियों से भरी बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद बस पहाड़ी से जा टकराई। बस में आंध्रप्रदेश के 24 यात्री सवार थे, जो बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए।
वहीं, सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से तीन गंभीर घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

