महबूबा का पाक प्रेम, कश्मीर मुद्दे के हल में पाकिस्तान को भी बताया साझीदार

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कश्मीर मुद्दे में पाकिस्तान को भी एक पक्ष बताया और मुद्दे को सुलझाने के लिए पड़ोसी देश को भी शामिल करने की वकालत की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर समस्या के त्वरित हल के लिए ‘बर्बर बल’का सहारा लेने का आरोप लगाया और कहा कि यह बेतुकी भरी नासमझी होगी।

उन्होंने कहा, ‘1947से विभिन्न सरकारें कश्मीर को सुरक्षा के नजरिए से देखती रही हैं। यह एक राजनीतिक समस्या है और पाकिस्तान सहित सभी पक्षों को शामिल करते हुए इसके राजनीतिक हल की जरूरत है।’इससे पहले शाह ने नई दिल्ली में देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया जहां उन्हें जम्मू कश्मीर की स्थिति से भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *