महिलाओं के लिए फ्री मेट्रो बस सेवा पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल को घेरा, पूछे चार तीखे सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए नई योजना की घोषणा की तब से ही राजनीतिक गलियारों में ये काफी सुर्खियों में है। दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा देने की घोषणा करने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल चारों तरफ से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी ने इसे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ कर इसे केजरीवाल का चुनावी जुमला बताया है। 
इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने इससे पूर्व में राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन और मार्शल तैनात करने की घोषणा की थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वे अब खुद पैनिक हो रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है 
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस विचार का विरोध नहीं कर रहा हूं लेकिन मेरा ये कहना है कि 52 महीनों में जिस एक चीज को सही से लागू नहीं किया जा सका उसे 5-6 महीनों में कैसे लागू किया जा सकता है? अरविंद केजरीवाल वस लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसके साथ मनोज तिवारी ने केजरीवाल के समक्ष चार सवाल रखे हैं और उनसे इसके जवाब की अपेक्षा की है-
अपने ट्विटर पर मनोज तिवारी ने लिखा-
-2 करोड़ से अधिक दिल्लीवासियों के लिए कितनी बसों की जरूरत है?
-जब फरवरी 2015 में आपने सत्ता संभाली थी तब राजधानी में कितनी बसें थीं?
-वर्तमान में दिल्ली में कितनी बसें हैं?
-क्या आपने दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज की सभी मुश्किलों का निपटारा किया?  


इसके अलावा कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को घेरा। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए 2012 में हुई निर्भया गैंगरेप की याद दिलाई और कहा कि ये एक बस के अंदर हुआ था। उस समय किसी ने भी मुफ्त बस सेवा की मांग नहीं की थी, सभी ने राजधानी में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदर्शन किया था ताकि वे कभी भी कहीं भी मेट्रो या फिर बस का सफर सुरक्षित रुप से कर सकें। उन्होंने साथ ही केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *