विश्व पर्यावरण दिवस पर पहाड़ो की रानी मसूरी में पर्यावरण जागरूकता को लेकर संत निरंकारी ट्रस्ट ने किए विभिन्न कार्यक्रम,,,,

मसूरी,5,जून,विश्व पर्यावरण दिवस पर सन्त निरंकारी चैरिटबल फाउंडेशन की ओर से मसूरी नगर में मालरोड़, कुलड़ी, बस अड्डा समेत अनेक स्थानों पर व्यापक सफ़ाई अभियान चलाया गया। साईकल रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का सन्देश दिया गया।  फाउंडेशन की टीम ने प्रदूषण को पृथ्वी के लिए जहर बताते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को सचेत भी किया। तथा गढ़वाल टैरेस, मसूरी में निरंकारी भवन के ऊपर पहाड़ी आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।  गढ़वाल टैरेस प्रागण में निरंकारी मिशन प्रमुख सद्गुरु माता सुदीछा ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया।।

इसके बाद गढ़वाल टैरेस पर एक पर्यावरण पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण बचाने के लिए वक्तावों ने विचार रखे। इस अवसर पर सद्गुरु माता सदिच्छा समेत सभी ने खड़े होकर पर्यावरण बचाने की शपथ भी ली । जिसमें नगर के तमाम प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, मसूरी विधायक गणेश जोशी, मसूरी पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, सभासद नंदलाल, लॉयन क्लब के वाइज गवर्नर गौरव गर्ग, सन्त निरंकारी चैरिटबल  फाउंडेशन के इन्चार्ज धरम वर्मा, नवीन वर्मा, सुखजेन्द्र सन्धु, पालिका ई.ओ. एम.एल. शाह, भाजपा  मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, रिसिटी के अरविंद शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भण्डारी समेत मसूरी एवं विभिन्न शहरों से आये निरंकारी सेवादार, पर्यटक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *