Aadhaar SMS Service: एसएमएस भेजकर पाएं आधार कार्ड से जुड़ी ये सेवाएं

Aadhaar SMS Service: भारत में आधार संख्या जारी करने वाली संस्था UIDAI ने ‘Aadhaar SMS सर्विस’ लॉन्च की है, जो आधार से जुड़ी कई सेवाओं के लिए यूजर्स को OTP (वन टाइम पासवर्ड) जारी करता है। आधार कार्ड धारक इस ओटीपी से अपने कार्ड को अनलॉक या लॉक, ई-केवाईसी मेनटेन करने के दौरान और वर्चुअल आईडी की तरह यूज कर सकते हैं। UIDAI ने ये सर्विस उन लोगों के लिए लॉन्च की है जिनके पास आम इंटरनेट या स्मार्टफोन और एम-आधार नहीं हैं। वे एक SMS के जरिए आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं का बेनीफिट ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें 1947 में अपने रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज करना होगा। आइए जानते हैं आधार SMS सर्विस क्या है और इसे कैसे यूज किया जा सकता है।

Aadhaar SMS Service: आधार लॉक करने के लिए
Aadhaar संख्या लॉक करने के लिए यूजर्स को दो एसएमएस भेजने होंगे। पहला एसएमएस यूजर्स को ओटीपी रिसीव करने के लिए भेजना होगा। इसके लिए यूजर्स को GETOTP <आधार संख्या के आखिरी चार संख्या> को 1947 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद UIDAI यूजर्स को 6 संख्या वाला OTP सेंट करेगा देगा। इसके बाद यूजर को दूसरा SMS भेजना होगा। इस बार उसे LOCKUID<आधार नंबर के आखिरी चार डिजिट> <ओटीपी कोड> लिख कर 1947 नंबर पर भेजना होगा।

Aadhaar SMS Service: आधार अनलॉक करने के लिए
Aadhaar को अनलॉक करने के लिए भी दो एसएमएस सेंट करने होंगे। इसके लिए पहला SMS GETOTP < Aadhaar के आखिरी छह डिजिट> लिख कर 1947 में भेजने होंगे। इसके बाद यूजर्स को OTP मिलेगा। OTP मिलने के बाद UNLOCKUID <Aadhaar के आखिरी छह डिजिट> <ओटीपी नंबर> लिखकर 1947 में सेंट करना होगा।

Aadhaar SMS Service: वर्चुअल आईडी जेनरेट करने के लिए
UIDAI आधार कार्ड धारकों के लिए वर्चुअल आईडी भी जेनरेट करता है। इसके लिए यूजर्स को GVID <Aadhaar नंबर के आखिरी चार डिजिट> लिखकर 1947 पर सेंट करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर 16 अंकों का वर्चुअल आईडी आ जाएगा। अगर वर्चुअल आईडी खो जाए तो यूजर्स एक बार फिर से सिंपल SMS कर रिसीव कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को RVID <Aadhaar नंबर के आखिरी चार डिजिट> लिखकर 1947 पर सेंट करना होगा। बता दें कि वर्चुअल आईडी का यूज ई-केवाईसी के दौरान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *