नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा सामरिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार किसी विदेशी यात्रा पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।
Live updates
- अपने भाषण में पीएम ने कहा, ‘ भारत अपनी शक्ति और क्षमताओं का उपयोग केवल अपनी समृद्धि और सुरक्षा के लिए ही नहीं करेगा। बल्कि इस क्षेत्र के अन्य देशों की क्षमता के विकास में, आपदाओं में उनकी सहायता के लिए, तथा सभी देशों की साझा सुरक्षा, संपन्नता और उज्ज्वल भविष्य के लिए करेगा।’
- पीएम ने कहा, ‘यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग अभी भी गुड टेररिस्ट और बैड टेररिस्ट का भेद करने की गलती कर रहे हैं। पानी अब सिर से ऊपर निकल रहा है। आतंकवाद और कट्टरता से निपटना विश्व के नेतृत्व की सबसे खरी कसौटी है।’

