आज का राशिफल दिनांक 9 जून: वृष तथा कन्या राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ

1. मेष- यात्रा की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती  है। लालरंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
2. वृष- प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे।आज धन का व्यय हो सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
3. मिथुन- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4. कर्क-  आज  संघर्ष पूर्ण सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें।लाल रंग शुभ है।
5.सिंह- मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में वस्त्रों व अन्न का दान करें।
6. कन्या- धन का व्यय हो सकता है। आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
7. तुला- व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। 
8. वृश्चिक- जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। लाल रंग प्रगतिकारक है।                                                   
9. धनु- बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।
10. मकर- आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।
11. कुंभ- आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।लव लाइफ शानदार रहेगी। हरा आज का आपका शुभ रंग है।हेल्थ अच्छी  रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें।
12. मीन- आज  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पीला व लाल रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *