ऊधमसिंह नगरः प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पार्क में खाया जहर, दोनों की मौत

ऊधमसिंह नगर I प्रेम प्रसंग में एक युवक और युवती ने नानकसागर डैम पार्क में जहर खा लिया। जिसमें दोनों की जान चली गई। घटना आज दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रही है।

जहां लोगों ने पार्क में युवक युवती के जहर खाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में नानकमत्ता एसओ नरेश पाल ने दोनों को खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया। प्रेमी युगल खटीमा के रहने वाले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *