भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बदले सुर, प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में पढ़े कसीदे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की हमेशा आलोचना करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के सुर बदल गए हैं। शत्रुघ्न ने पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा के पूर्व नेता ने इस योजना के लिए पीएम को बधाई दी है और कहा है कि यह वास्तव में एक अच्छी शुरुआत है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से था।
बुधवार को अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह लाभकारी एवं शानदार कदम है। इसके लिए आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत बधाई । यह वास्तव में सही दिशा में एक अच्छी शुरुआत है। जय हिंद!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *