बिश्‍केक : शी जिनपिंग के बाद व्‍लादिमीर पुतिन से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

बिश्‍केक : किर्गिस्‍तान की राजधानी बिश्‍केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों की शिखर सम्‍मेलन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां चीन के बाद रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेठी का भी जिक्र किया।
एससीओ शिखर सम्‍मेलन से इतर भारत और रूस के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि इस दौरान रूस के राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी को ईस्‍टर्न इकोनॉमिक फोरम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया, जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया। यह बैठक रूस के व्‍लादिवोस्‍तोक शहर में सितंबर में होने वाली है। इस दौरान उनके बीच किसी अंतरराष्‍ट्रीय या क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि इसमें मुख्‍य रूप से आगामी वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए पीएम मोदी के दौरे को सफल बनाने पर फोकस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *